Mahua Live Nalanda:डीएम एसपी के निर्देश पर बिहारशरीफ मंडल कारा में की गयी छापेमारी।

Mahua Live Nalanda:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही जिला प्रशाशन ने क्राइम कंट्रोल की तैयारियां शुरू कर दी है।इसी के तहत शुक्रवार की अहले सुबह नालन्दा जिले के बिहारशरीफ मंडल कारा में संघन छापेमारी किया।
इस दौरान जेल से कोई भी आपत्तिजनक समान नही मिला। बताया जाता है कि डीएम और एसपी के निर्देश पर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बिहारशरीफ मंडल कारा में छापेमारी किया है। करीब दो घंटे से तक यह छापेमारी अभियान जारी रहा। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नही की गई है। इस छापेमारी अभियान में शहर के कई थानों के पुलिस के अलावा पुलिस लाइन की पुलिस बल भी शामिल थे।