अपात्र श्रेणी वाले राशन कार्ड धारकों को करना होगा सरेंडर

जिले भर में 465000 राशन कार्ड धारियों की राशन कार्ड की जांच शुरू
NALANDA : जिले के सभी राशन कार्डों की जांच कर अपात्र कार्डधारियों का राशन कार्ड रद्द किया जाएगा। इसके लिए जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को लगाया गया है। वे अपात्र लाभुकों की पहचान करेंगे। ऐसे अपात्र कार्डधारी अपना राशन कार्ड को सरेंडर कर दें। नहीं तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी घर-घर जाकर राशन कार्ड का भौतिक सत्यापन करेंगे। जिले में 4 लाख 65 हजार 395 राशन कार्डधारी हैं। जांच में कई राशन कार्डधारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
छह माह पहले जिले में 12 हजार से अधिक राशन कार्ड को अपात्र घोषित करते हुए किया जा चुका है रद्द
छह माह पहले भी जिले में 12 हजार से अधिक राशन कार्ड को अपात्र घोषित करते हुए रद्द किया जा चुका है। अब भी कई मृत लोगों के नाम से राशन उठाव होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, विभाग को नाम विलोपित करने की सूची भेज दी गयी है। डीएसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि अपात्र श्रेणी को कहा गया है। विभाग द्वारा लगातार के कार्डधारियों को कार्ड को लौटाने कार्ड की जांच की जा रही है।जांच के क्रम में आज हमलोगों के द्वारा नूरसराय प्रखंड में जांच शुरू कर दी गई है।
आंकड़ों की नजर में कार्डधारी
प्रखंड। राशन कार्डधारी
अस्थावां। 25386
बेन। 12928
बिहारशरीफ। 80539
बिंद। 10806
चंडी। 25766
एकंगरसराय। 27056
गिरियक। 13830
हरनौत। 32212
हिलसा। 32565
इस्लामपुर। 32237
करायपरसुराय। 11346
कतरीसराय। 7168
नगरनौसा।। 16931
नूरसराय। 25892
परवलपुर। 9847