Mahua Live Nalanda: पांच राज्यो में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय पर निकला जुलूस

बिहार शरीफ( नालंदा)।पांच राज्यों मे हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों मे भाजपा को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड गोवा और मणिपुर में प्रचंड बहुमत आने पर इसलामपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाते हुए आतिशबाजी कर बाजार मिठाइयां बाटी और गाजे-बाजे डीजे के साथ नगर में भव्य जुलूस निकाला। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा की बंम बंम बोल रहा है काशी पुरा भारत डोल रहा है।नारा लगाते हुए महादेव का जय घोष किया। यह जीत केवल भाजपा की जीत नहीं है। देश की पुरी जनता की जीत है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश मे किए गए विकास कार्यों को देखकर कर ही देश के चार राज्यों में प्रचंड बहुमत दिया है। भाजपा चारों राज्यों मे अपनी सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी वरेन्द्र गोप महामंत्री उजाला सोनी जिला महामंत्री विजय विश्वकर्मा नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजय मालाकार विरेन्द्र राम, निराला यादव, भागवत प्रसाद यादव, प्रदीप सेठी ,दिलीप चौधरी, चंद्रमणि कुमार, राजू यादव, दीपक कुमार, गणेशी पाण्डेय, दीनानाथ पाण्डेय, दिलीप विश्वकर्मा, मनोज सिंह सहित कई लोग शामिल थे।